Bird Flu News: भारत में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा यानि बर्ड फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है. 12 साल के युवक की मौत की ख़बर है. इसके बाद मरीज के संपर्क में आने वाले दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक को निमोनिया और ल्यूकेमिया (Pneumonia and Leukemia) की शिकायत थी. हालांकि, जांच में उसके नमूनों में कोरोना वायरस (Covid-19) की पुष्टि नहीं हुई थी बल्कि इन्फ्लूएंजा (Influenzae) संक्रमण मिला था.
गौरतलब है कि साल 2021 की शुरुआत में उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले आए थे. इसके बाद राज्यों ने पॉल्ट्री मार्केट्स (Poultry Markets) को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था. बहराल बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली का निवासी नहीं था.