रविवार को सेंट्रल चीन (China) के हुबेई प्रांत में हुए एक भीषण गैस विस्फोट (gas explosion) में कम से कम 12 लोगों की मौत (12 killed) हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल (injured) है, जिसमें से 37 लोगों की हालत गंभीर है. स्थानीय मीडिया ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है.
हॉन्ग कॉन्ग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, विस्फोट शियान शहर के यान्हू बाजार में उस समय हुआ जब वहां कई लोग नाश्ता कर रहे थे या बाजार में खरीददारी कर रहे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वीबो' पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज हुए नजर आ रहे हैं और बचाव कर्मी मलबा हटाते दिख रहे हैं. फिलहाल हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इसकी जांच की जा रही है.