महाराष्ट्र में टाले गए 10वीं और 12वीं के बोर्ड एक्ज़ाम, मई- जून में होंगी परीक्षाएं

Updated : Apr 12, 2021 17:29
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र में कोरोना के विस्फोट को देखते हुए 10वीं और 12वीं के बोर्ड एक्जाम टाल दिए गए हैं. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य में मौजूदा कोविड (Covid) के हालात को देखते हुए ये परीक्षाएं टाल दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी तो 10वीं के एक्जाम जून में होंगे.

साथ ही शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार CBSE, ICSE और IB बोर्ड से अपील करेगी कि वो अपनी परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करें, आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा टाले जाने को लेकर लगातार मांग उठ रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को चिट्ठी लिख सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कराने को लेकर छात्रों की मांग पर विचार करने को कहा है.

Board ExamsCovid

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या