अब 100 टीवी चैनल्स देख सकेंगे सिर्फ 153 रुपये प्रति महीना: TRAI
Updated : Jan 14, 2019 17:52
|
Editorji News Desk
टीवी दर्शकों का खर्च फरवरी से कम होने जा रहा है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी (TRAI) के आदेश के तहत दर्शक 153 रुपये प्रति महीने खर्च करके 100 पे या फ्री चैनल्स देख सकते हैं। TRAI ने ग्राहकों को 31 जनवरी से पहले इन 100 चैनल्स का चुनाव करने को कहा है क्योंकि नया सिस्टम 1 फरवरी से लागू होने जा रहा है। हालांकि बेस पैक में HD चैनल्स के शामिल होने पर फिलहाल थोड़ा संशय है। गौरतलब है कि TRAI ने सभी केबल और DTH ऑपरेटर्स को 1 फरवरी से नए सिस्टम को लागू करने का आदेश दिया है, जिसके तहत ग्राहकों को केवल उन्हीं चैनल्स के लिए चार्ज देना है, जो वे देखेंगे।
Recommended For You