जर्मनी में फुटबॉल के रि-स्टार्ट से पहले ये खबर अच्छी नहीं है!

Updated : May 05, 2020 09:37
|
Editorji News Desk

जर्मन क्लब जून के आखिर तक सीजन का अंत करना चाहते हैं. लेकिन, उनके इस प्रयास को 10 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से गहरा धक्का लगा है. जर्मन सॉकर लीग ने कहा कि बुंदेसलीगा और सेकेंड डिवीजन के 36 क्लब के खिलाड़ी और स्टाफ मिलाकर कुल 1724 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. मई में लीग की शुरुआत की उम्मीद में ये टेस्ट क्लब के हाइजीन कॉन्सेप्ट का हिस्सा थे, जिसमें 10 खिलाड़ियों का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, क्लब ने कहा कि टेस्टिंग जारी रहेगी चाहे खेल दोबारा शुरू हो या न हो. चांसलर एंजेला मार्केल ने भी बुधवार तक इस पर कोई फैसला लेने से इंकार कर दिया कि बुंदेसलीगा का आयोजन खाली स्टेडियम में भी हो या न हो.

 

कोरोना वायरसCOVID-19कोविड-19Bundesligacorona positiveबुंदेसलीगा

Recommended For You