भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हेल्थ जर्नल लैंसट साइकैट्री में छपी एक स्टडी के मुताबिक, साल 2017 में भारत में हर 7 में एक शख्स मानसिक बीमारी से पीड़ित रहा जिसमें डिप्रेशन और एंज़ाइटी से लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। ‘इंडिया स्टेट लेवल डिजीज बर्डन इनिशिएटिव’ की ओर से भारत में साल 1990 से लेकर 2017 तक के आंकड़ों के आधार पर ये स्टडी की गई है। 27 सालों में ये आंकड़ा दोगुना हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 20 करोड़ लोग मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं जो कुल आबादी का 14.3 प्रतिशत है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि स्टडी के मुताबिक अधेड़ लोग डिप्रेशन से ज्यादा पीड़ित हैं। रिपोर्ट में इससे निपटने के लिए सभी राज्य और लोगों की साझेदारी के साथ हर स्तर पर काम करने की अपील की गई है