आपसी दुश्मनी में हुई AAP विधायक के काफिले पर फायरिंग, एक गिरफ्तार

Updated : Feb 12, 2020 11:14
|
Editorji News Desk

दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और मरने वाले AAP कार्यकर्ता अशोक मान के बीच पुराना व्यक्तिगत विवाद था. बीते साल आरोपी के भतीजे को गोली मारी गई थी. आरोपी को शक है कि 2019 की घटना के पीछे अशोक मान का हाथ था। उसने अशोक को 15 दिन पहले धमकी भी दी थी. पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले से राजनीति का कोई लेनादेना नहीं है. दरअसल बीती रात विधायक नरेश यादव का काफिला मंदिर से लौट रहा था तभी किशनगढ़ चौक के पास उनके काफिले पर फायरिंग हुई. जिसमें पांच गोली AAP कार्यकर्ता अशोक मान को तो दो गोली दूसरे कार्यकर्ता हरेन्द्र को लगी. अशोक की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस का दावाAAP विधायक

Recommended For You