24 घंटे में देश में 1.79 लाख नए केस, 44 दिनों में सबसे कम आंकड़ा

Updated : May 28, 2021 07:48
|
Editorji News Desk

दो दिनों के बाद देश में कोरोना (Covid-19) के नए केसों की संख्या 24 घंटे में 2 लाख से कम रही है. कोरोना पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक भारत में 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 770 नए केस आए जबकि 3, 558 मरीजों की कोरोना ने सांसें थाम लीं. अच्छी बात ये है कि देश में 44 दिनों बाद कोरोना के नए केसों में इतनी कमी दिखी है.

इससे पहले बीते 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार केस आए थे. जाहिर है कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार थोड़ी मंद पड़ी है. देश में फिलहाल 23 लाख 38 हजार 558 एक्टिव केस है. बुघवार को ये संख्या 24 लाख 26 हजार 658 थी. यानी 24 घंटे में करीब 88 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं.

बहरहाल देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 75 लाख 47 हजार 705 हो गई है जबकि अब तक 3 लाख 18 हजार 821 मरीजों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें | अच्छी खबर! जून के दूसरे सप्ताह से अपोलो अस्पताल में दी जायेगी Sputnik V वैक्सीन

COVID-19coronavirus casesCorona Crisis

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?